नव पदस्थ कलेक्टर इफ्फत आरा ने किया पदभार ग्रहण

Posted On:- 2022-04-28



सूरजपुर (वीएनएस)। गुरुवार को जिले की नई कलेक्टर इफ्फत आरा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके यहां पहुंचने पर स्थानांतरित कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने सूरजपुर कलेक्टर के रूप में इफ्फत आरा को जिले की कमान सौंपी और जिले के संबंध में उन्हें जानकारी दी।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया था। जिसके तहत जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को जहां मुंगेली का कलेक्टर बना कर भेजा गया, वही उनकी जगह पर इफ्फत आरा को सूरजपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया। 2012 बैच की आईएएस आरा इसके पूर्व महानिरीक्षक, पंजीयन व मुद्रांक थीं। पदभार ग्रहण के दौरान आईएएस जिला पंचायत सीईओ राहुल देव व वनमंडलाधिकारी मनीष कश्यप आदि उपस्थित थे।