नवपदस्थ कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया भ्रमण

Posted On:- 2022-04-28



सूरजपुर (वीएनएस)। नवपदस्थ कलेक्टर इफ्फत आरा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीटिंग पश्चात जनसंवाद कक्ष, खनिज विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व भू अभिलेख, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने राजस्व रिकार्ड रुम का अवलोकन कर अधिकारियों से रिकॉर्ड अध्यतन तथा आनलाइन प्राप्त होने वाले दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी ली। जहां उन्होंने शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय अवधि में कार्यालय में उपस्थित रह कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी व कमर्चारी को कार्यालय का साफ-सफाई रखने, टेबल कुर्सी व अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर इफ्फत आरा ने सभी कार्यालय का भ्रमण कर सभी अधिकारी, कमर्चारी को समय पर उपस्थित रह कर कार्य संपादित करने की निर्देश दिए है।