बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के मार्गदर्शन में महिला व बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत जिले में माह दिसम्बर 2021 से 01 वर्ष से 03 वर्ष के 2910 बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरम भोजन, अंडा व मिलेट चिक्की का वितरण किया गया। साथ ही 2217 शिशुवती माताओं जिनके बच्चे कुपोषित थे, उन्हें भी गरम भोजन प्रदान किया गया।
महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि इन चार माह में 791 बच्चे कुपोषण से सामान्य अवस्था में आ गए। उन्होंने बताया कि गुरूर विकासखंड के 161 बच्चे, गुण्डरदेही विकासखंड के 224 बच्चे, डौण्डी विकासखंड के 255 बच्चे, बालोद विकासखंड के 66 बच्चे और डौण्डीलोहारा विकासखंड के 85 बच्चे कुपोषण से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि 1365 कुपोषित बच्चों के वजन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उक्त बच्चे शीघ्र ही कुपोषण से बाहर आएंगे। उन्होंने बताया कि अांगनबाड़ी कार्यकर्ता व पयर्वेक्षक नियमित रूप से गृहभेंट कर इन बच्चों के स्वास्थ्य व खानपान पर नियमित रूप से पालकों को आवश्यक सलाह दे रही हैं, जिससे आगामी माह में कुपोषण में उल्लेखनीय कमी होने की उम्मीद है।