खरसिया (वीएनएस)। ग्राम लोधिया मे श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ और एकादशी उद्धापन कार्यक्रम आयोजन कुसुम बाई जायसवाल, नरसिंह जायसवाल, शेष जायसवाल और समस्त ग्रामवासी के सहयोग से 26 अप्रैल को सुबह दस बजे मनोकमना कलश यात्रा के दोपहर 3 बजे से कथा आरंभ होकर 3 मई मंगलवार को हवन पूर्ण हहूति के साथ समापन होगा। व्यास पीठ पर विराजमान भागवत भूषण पंडित दिव्य आनंद तिवारी महाराज गहरीनमुडा दमाऊधारा वाले के मुख वाणी से अमृत रूपी कथा वाचन हो रहा है। सहयोगी के रूप में पंडित आनंद दुबे, सुरेश वैष्णव ने संगीत मय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एकादशी व्रत उधापन के उपलक्ष्य के प्रारंभ मे भव्य कलशयात्रा निकाली गई इतनी तपती धूप में भी ग्राम व आसपास ग्रामों के दैविक शक्ति स्वरूपा माताओं बहनों ने बड़े ही श्रद्धा भक्ति भावना के साथ शामिल हो कर अक्षय पुण्य के भागी बने साथ ही ग्राम के नागरिक पूरे मन से कार्यक्रम में तिहारू जायसवाल, शिव डनसेना,भोला जायसवाल, शंभू चौहान, सुरेश राठिया, अविनाश पटेल, लखन पटेल ,गौरव डनसेना, टिकेन्द्र लक्की डनसेना सहित सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।