सुरक्षाबलों ने बरामद कर नष्ट किया 15 किलो का आईईडी...

Posted On:- 2022-04-28



नारायणपुर (वीएनएस)। नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टुकड़ी ने नक्सलियों के प्लांट किए 15 किलो वजनी रिमोट आईईडी (पाईप बम) को रिकवर कर नष्ट किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ओरछा के नजदीक बाजार स्थल में नक्सलियों ने पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने लगभग 15 किलो वजनी रिमोट आईईडी (पाईप बम) प्लांट किया था। 28 अप्रैल को जवानों ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता से रिमोट आईईडी को सर्च कर इसकी सूचना नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार को दी। एसपी कुमार ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नारायणपुर पुलिस और 29वीं बटालियन आईटीबीपी की बीडीएस टीम को रवाना किया। संयुक्त बीडीएस टीम ने रिमोट आईईडी (पाईप बम) को रिकवर कर नष्ट कर दिया।