अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव व गृह, जेल, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ 28 अप्रैल को रात 9:30 बजे रेलवे स्टेशन रायपुर से दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 29 अप्रैल को 7 बजे रेल्वे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगे। पिंगुआ सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगुजा में प्रस्तावित प्रवास के संबंध में तैयारी का विस्तृत समीक्षा व स्थल निरीक्षण करेंगे। वे 30 अप्रैल को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का स्थल अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से अम्बिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।