रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को प्रदेश में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
राजधानी रायपुर में आज 3 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य के 25 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में अब 30 मामले सक्रिय हैं।
इसके अलावा 14 जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।