इसे कहते हैं आत्मविश्वास

Posted On:- 2022-04-29



किसी राजनीतिक दल में जब आत्मविश्वास होता है तो उसके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं लगता है। इसलिए वह बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करता है। यह आत्मविश्वास आता हैे नेतृत्व से। नेतृत्व में आत्मविश्वास होता है तो कार्यकर्ता में भी आत्मविश्वास पैदा होता है। नेतृत्व में ही आत्मविश्वास नहीं है तो वह नीचे कार्यकर्ता में भी नहीं मिलता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसे ही आत्मविश्वास से भरे हुए नेता है। वह आत्मविश्वास से भरे हुए है, इसलिए वह अपने लिए अगले चुनाव में 71 सीट जीतने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कांग्रेस की सीटे बढ़ाई है। विधानसभा चुुनाव में जनता ने उन्हें जितनी सीटों पर जिताया था, उसमें भूपेश बघेल ने और सीटें जोड़ी है तथा सीटों की संख्या को 71 कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस की सीटें तो जीती हीं,भाजपा व जोगी कांग्रेस की सीटं भी जीती हैं। राज्य में चार उपचुनाव हुए और भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने चारों उपचुनाव जीते हैं। भूपेश बघेल भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं, वह उन्हें चार साल में एक चुनाव में नहीं हरा सकी है। इससे कां्ग्रेस व भूपेश बघेल में यह भरोसा बना हुआ है कि अगला विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। किसी भी दल में निरंतर जीत से जीत का विश्वास पैदा होता है। इसी तरह निरंतर हार से किसी भी दल में निराशा फैलती है तथा दल में जीतने का जज्बा तक नहीं रह जाता है। कांंग्रेस इस दौर से गुजर चुकी है। तब कांग्रेस के पास एक से एक नेता थे लेकिन 15 साल तक कांग्रेस विधानसभा चुनाव नही जीत सकी। 15 साल बाद भूपेश बघेल के रूप मेें उसे ऐसा नेता मिला जिसने कांग्रेस को फिर से राज्य में मजबूत किया। उसमें जीतने का ऐसा जज्बा पैदा किया कि अब कांग्रेस का हर नेता जीत के विषय में सोचता है, पार्टी को जिताता भी है। अब भाजपा उसी दौर से गुजर रही है,निरंतर हार से निराश व पस्त हैंं नेता व कार्यकर्ता। वह चुनाव लड़ रहे हैं, जितनी मेहनत करनी चाहिए कर रहे हैं लेकिन हार रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस का अंतर यहां भी देखा जा सकता है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले विधानसभा चुनाव का लक्ष्य खुद तय कर रहे हैं और भाजपा नेता को दिल्ली बुलाया गया तथा उनसे कहा गया है कि आंदोलन करें तथा सक्रिय रहें। छत्तीसगढ़ भाजपा का कोई बड़ा नेता यह नहीं कह सकता कि वह अगले विधानसभा चुनाव में भाजापा कितनी सीटें जीतेगी। कोई तैयारी ही नहीं है ,कोई आत्मविश्वास नहीं है। दिल्ली भाजपा के नेताअंो को भी यहां की भाजपा पर कोई ज्यादा भरोसा नहीं है। यही वजह है कि उसे सिर्फ आंदोलन करने व सक्रिय रहने को कहा गया है।कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद अपना लक्ष्य तय कर रहे हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ऐसा कोइ लक्ष्य तय नहीं कर पा रहे हैं। इससे साफ है कि भूपेश बघेल का मुकाबला रमन सिंह नहीं कर पा रहे हैं। भूपेश बघेल निरंतर उनसे आगे चल रहे है, रमन सिंह उनसे पीछ हैं तथा कोई उम्मीद नहीं है कि किसी दिन वह बराबरी पर आएंगे।