त्रिनेत्र प्रताप सिंह हुआ निधन

Posted On:- 2022-04-29



भैयाथान (वीएनएस)। झिलमिली स्टेट के राजा स्व भईया बहादुर महामाया प्रताप सिंह के ज्येष्ठ पुत्र त्रिनेत्र प्रताप सिंह का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार शुक्रवार को राजघाट पर किया गया।

राजघराने के ज्येष्ठ पुत्र स्व त्रिनेत्र प्रताप सिंह पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ थे जिनका बीते गुरुवार को 80 वर्ष के आयु में निधन हो गया। श्री सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चलाए गए बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य भी थे। उनके बड़े पुत्र दीपेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह सहित अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से नगर में शोक का माहौल है।