महावीर इंटरनेशनल ने शिशु वार्ड में किया बेबी किट का वितरण

Posted On:- 2022-04-29



रायपुर (वीएनएस)। महावीर इंटरनेशनल ने 29 अप्रैल को श्रीमती दक्षा कोठारी के स्मृति में रमेश कोठारी के सौजन्य से मेकाहारा अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में बेबी किट का वितरण किया। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष प्रकाश गोलछा, सचिव मनोज बोथरा, इंटरनेशनल डायरेक्टर देवी चंद श्रीमाल रमेश कोठारी, मदन तालेड़ा, पीयूष डागा, अनिल जैन आदि उपस्थित थे। रायपुर त्रिशला केंद्र के सदस्य इंदु लोढा, अध्यक्ष व अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।