रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल नवा रायपुर स्थित सत्य सांई संजीवनी अस्पताल में आयोजित विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम गौठान व गोधन न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर आयोजित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ संघ की वेबसाइट का शुभारंभ किया। वेबसाइट छत्तीसगढ़ से पशु चिकित्सा से संबंधित जानकारी पर आधारित है, जिसमे प्रदेश के सभी पशु चिकित्सक जानकारी आदान प्रदान करेंगे।