कलेक्टर ने 3 मई को शांति के लिए लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

Posted On:- 2022-04-29



अम्बिकापुर (वीएनएस)। 3 मई को ईद-उल-फितर व अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने इस दिन के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यटी लगाई है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ए.एल. ध्रुव की ओर से आदेश जारी कर विभिन्न अधिकारियों को दायित्व का निर्वहन करने निर्देशित किया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू, अनुविभागीय दंडाधिकारी उदयपुर अनिकेत साहू व अनुविभागीय दंडाधिकारी सीतापुर अनमोल विवेक टोप्पो को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में मजिस्ट्रीयल ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी को थाना क्षेत्र अम्बिकापुर, नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को गांधीनगर थाना क्षेत्र व नायब तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू को मणिपुर चौकी क्षेत्र के लिए दायित्व सौंपा गया है।