रायपुर (वीएनएस)। एक मानव समाज ने 30 अप्रैल को संध्या 4 बजे से 7 बजे तक, वृंदावन हाल, सिविल लाइन, रायपुर में ‘जाति व समाज, सम्प्रदाय व धर्म एवं राजनीति’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त विचार गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जाति व सम्प्रदाय को लेकर जिस तरह की राजनीति हो रही है और इसके दुष्प्रभाव से मनुष्य मनुष्य के बीच सामाजिक व साम्प्रदायिक सद्भावना खंडित हो रही है, उनके मानस पटल पर गहरी खाई बन रही है, सामाजिक-आर्थिक विषमता बढ़ रही है और किस तरह से इसका लाभ तमाम पूंजीपति उठा रहे हैं उसके मूल कारणों पर विचार कर आपसी भाईचारा स्थापित करने पर केंद्रित है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. किरणमयी नायक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ महिला आयोग, डॉ. अनिल भतपहरी, सचिव, छत्तीसगढ भाषा आयोग,डॉ. घनाराम साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, एन.आई.टी. रायपुर और आचार्य
अनिमेषानंद अवधूत, मालती परगनिहा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ी महिला समाज आदि वक्ता के रूप में उद्बोधन देंगे ।