
जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर एसडीएम बालेश्वर राम ने आज मनोरा विकासखंड के तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण व दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से आने वाले आम जनता के समस्याओं के निराकरण केलिए प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शुक्रवार को तहसील कार्यालय मनोरा में लिंक कोर्ट लगाई जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सहोदर राम पैकरा और अन्य कमर्चारी उपस्थित थे।