जनता की समस्यायों के निराकरण के लिए शिविरों के अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-04-29



जांजगीर चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर शुक्ला की ओर से आम जनता की मांग, समस्याओं के निराकरण और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ देने आयोजित होने वाले शिविरों के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें दायित्व सौंप दिया गया है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने तथा शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का समुचित प्रचार प्रसार एवं लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित शिविर के लिए आदेश के नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी शिविरवार नियुक्त किया गया है।

नियुक्त नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियत तिथि को उनको आबंटित शिविर स्थल में रोस्टर अनुसार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निम्नानुसार कायर्वाही सम्पन्न करेंगे : नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत से समन्वय स्थापित कर आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे तथा शिविर पंजी में आवेदनों की जानकारी संधारित कराएंगे। नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कमर्चारियों को उनके क्षेत्रान्तर्गत शिविरों में आवेदन प्राप्ति व निराकरण के लिए उपस्थित होने निर्देशित करेंगे। आयोजित शिविरों का पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।