जिले में राजस्व शिविर के माध्यम से 920 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Posted On:- 2022-04-29



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के सभी तहसीलों में राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान ने बताया कि राजस्व शिविर में नामांतरण, बंटवारा, किसान किताब, अभिलेख दुरूस्ती, आय, जाति, निवास आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए ग्रामों का कलस्टर बनाकर शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें आमजनों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा उनके राजस्व प्रकरणों को सुलझाया गया।

उन्होंने बताया कि राजस्व शिविर के माध्यम से 920 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें बालोद तहसील के 314, गुरूर तहसील के 140, गुण्डरदेही तहसील के 20, डौण्डीलोहारा तहसील के 50, डौण्डी तहसील के 189 और अर्जुन्दा तहसील के 207 राजस्व प्रकरण शामिल हैं।