रायगढ़ (वीएनएस)। थाना सरिया के ग्राम देवगांव में मिले बिरेन्द्र मेघा (उम्र 45 वर्ष) के शव पर अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर सरिया पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफास करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मृतक की पत्नी के साथ आरोपी युवक के अनैतिक संबंध की बात समाने आ रही है।
जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की रात घटनास्थल ग्राम देवगांव के खार में मृतक विरेन्द्र मेघा पिता बिरंची मेघा उम्र 45 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया का खून से सना एवं शरीर पर गंभीर चोट लगा शव मिला था। घटना की सूचना पर एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल मौके पर पहुंचे, सरिया पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें पाया गया कि मृतक की किसी ठोस और भोथले वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की गई।