कराते चैंपिनशिप के लिए 5 खिलाड़ी गुजरात रवाना

Posted On:- 2022-04-29



धमतरी (वीएनएस)। सेकेंड जोनल कराते चैंपिनशिप आणंद गुजरात मे 29 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होना है, जिसमें धमतरी जिले से 5 खिलाडिय़ों ने स्टेट चयन प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाते हुए जोनल चैंपियनशिप में स्थान सुरक्षित रखा। सभी खिलाड़ी जोनल प्रतियोगिता के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसमे बालक वर्ग में रिषभ साहू,बिमलेन्दु दत्ता, आयुष सोनकर, अमन निषाद व बालिका वर्ग में उन्नति सिंह हैं। टीम के कोच गोविंद सार्वा हैं। धमतरी कराते संघ के अध्यक्ष सेंसेई अशोक सिन्हा व उपाध्यक्ष सेंसेई सोहन चक्रधारी ने खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया व शुभकामनायें दी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष बिकास दत्ता व सदस्य हेमन्त चक्रधारी मौजूद रहे।