भटगांव उप स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ सड़क हादसा

Posted On:- 2022-04-29



धमतरी (वीएनएस)। सडक़ किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए रक्तदान एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार भटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कोंडागांव निवासी उमेश कोमरा 24 वर्ष पिता रामसहाय किनारे खड़े होकर बात कर रहा था तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दी और भाग गए। गोलू साहू ने तुरंत सूचना मिलने पर रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था शिवा प्रधान, भटगांव निवासी उमेश साहू और वहां के लोगों के सहयोग  से तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया उसके चेहरे में चोट आई है और पैर टूट गया है।

शिव ने बताया कि एक नया ग्रुप सडक सुरक्षा के नाम से बना हुआ है सूचना मिलने पर तुरंत एंबुलेंस सुविधा मिल पा रही है लोगों को समय में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस ग्रुप के सभी सदस्य एक्टिव रहते हैं और बहुत तेजी से इस ग्रुप में काम चलता है। जहां भी दुर्घटना हादसा होने पर पूरे ग्रुप के सदस्यों द्वारा सहयोग दिया जाता है। ग्रुप बने 10 दिन हुए हैं और तीन से चार घटनाओं को तुरंत समाधान किया गया। मारुति वैन ने बाईक चालक को चपेट में लिया

शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम मथुराडीह चौक के पास मारुति वेन क्र सीजी 4, बी-1990 के चालक वेदप्रकाश साहू सोरिदनगर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रोड किनारे खड़े मो.सा क्र. सीजी 5 एके 7453 को चालक पीकेश्वर साहू जवरगांव निवासी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटर सायकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मोटर सायकिल चालक बाल-बाल बच गया है।