15 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Posted On:- 2022-04-29



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने 15 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खमतराई पुलिस की टीम को मुखबीर ने बताया कि भनपुरी चौक तिराहा पास एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया। जिस पर थाना खमतराई पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सोमेश सोनी निवासी कौशाम्बी उ.प्र. का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 90,600 रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 288/2022 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने गांजा को उड़ीसा से लाया है।

गिरफ्तार आरोपी सोमेश सोनी, उम्र 32 साल पता कौशांबी ग्राम बखारी थाना कोखराज कौशांबी उत्तर प्रदेश।