गृहमंत्री शाह से मिले डॉ. रमन

Posted On:- 2022-04-29



रायपुर (वीएनएस)। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रमन ने मात्रात्मक त्रुटि के कारण छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक वनवासी संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं, उन्हें अधिकार दिलाने संबंधित विधेयक को गृहमंत्री से अगले लोकसभा सत्र मे लाने के लिए आग्रह किया।