बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की ओर से दल्लीराजहरा व उसके आसपास के गांव में शराब कोचियों, शराब के अवैध भंडारण, विक्रय व सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 14 जगहों में छापामार कायर्वाही की गई।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कायर्वाही के दौरान आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज कर 08.85 लीटर जप्त की गई। उन्होंने बताया कि मदिरा दुकानों में आबकारी दल की ओर से नियमित रूप से टेस्ट परचेस कराया जा रहा है, जिसमें शासन की ओर से निर्धारित विक्रय सीमा में ही मदिरा विक्रय होना पाया गया। उन्होंने बताया कि जिले की समस्त मदिरा दुकानों व उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार सघन गश्त व निरीक्षण किया जा रहा है।