बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय सेवकों के जीपीएफ अनपोस्ट डेबिट, क्रेडिट के निराकरण के लिए 28 और 29 अप्रैल को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गयज्ञं यह शिविर जिला पंचायत के सभाकक्ष व जिला कोषालय में आयोजित किया गया था।
शिविर में कार्यालय महालेखाकार छत्तीसगढ़ के सहायक लेखाधिकारी अविनाश सिन्हा व वरिष्ठ लेखापाल गौरव गजभिये के द्वारा जीपीएफ अनपोस्ट डेबिट, क्रेडिट व डीसी बिल का निराकरण किया गया। कोषालय अधिकारी ने बताया कि जिले के अंतर्गत 78 डीडीओ के अनपोस्ट डेबिट व डीसी बिल का शत प्रतिशत एवं अनपोस्ट क्रेडिट का 98 प्रतिशत प्रकरणों का शिविर में निराकरण हुआ है।