गाज गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-04-29



कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तहसील कांकेर के ग्राम धनतुलसी निवासी 27 वर्षीय लखन कवाची की गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन लखु व आकेश के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार कांकेर की ओर से हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जाएगा।