नक्सली हिंसा में मृतक के आश्रित परिवार को 1 लाख की आर्थिक सहायता

Posted On:- 2022-04-29



बीजापुर (वीएनएस)। राज्य शासन के नक्सली पीड़ित परिवारों की सुरक्षा व पुनर्वास कार्ययोजना के तहत जिला पुनर्वास समिति की अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा नक्सली हिंसा में मृतक स्व. पांडू रंगराज उर्फ पांडू वेमुला पिता स्व. सत्यनारायण वेमुला के आश्रित परिजन को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का अतिशीघ्र भुगतान सम्बन्धित परिजन को किये जाने के निर्देश संबन्धित अधिकारी को दिये गए हैं।