रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने तेलीबांधा निवासी बुजुर्ग गंगाराम मारकंडे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बुजुर्ग ने आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाए जाने के पीछे के कारण और उन पर घर बेचने के लिए दबाव बनाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात की निष्पक्षता से जांच की मांग की है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि मृतक के घर के सामने दीवार खड़ी कर कारोबारी और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने मानसिक रूप से दबाव बनाने मकान बेचने दबाव बनाने और पुलिस प्रशासन के अकर्मण्यता व नगर निगम के मौन साध लेने के चलते तेलीबांधा निवासी बुजुर्ग गंगाराम मारकंडेय को अपनी जान गवानी की बात सामने आ रही हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश में कानून और प्रशासन किसके इशारे पर कार्य कर रहा है। क्यों आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। क्यों गंगाराम मारकंडे जैसे बुजुर्ग को समय पर पुलिस की सहायता नहीं मिलती है। क्यों नगर निगम मौन साध लेता है। क्या रसूख और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता के सामने पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन दबाव में था जो लगातार एकपक्षीय कार्रवाई सामने आ रही है। आखिर क्यों बुजुर्ग गंगाराम मारकंडे की शिकायत को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया क्यों नगर निगम मौन रहा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि बुजुर्ग गंगाराम मारकंडे की गली का विवाद हो या फिर रसूखदारों और कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष ने दबाव बनाना, मकान बेचने के लिए कहना घर के सामने ईट की दीवार खड़े करने का विषय यह सब पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को नजर क्यों नहीं आया।
क्या पुलिस प्रशासन और नगर निगम कांग्रेस के नेताओं के दबाव मैं काम कर रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि क्या यही है न्याय। क्या ऐसे गढ़ रहे हैं आप छत्तीसगढ़। जहां दबाव और प्रताड़ना के चलते बुजुर्ग आत्महत्या करने पर मजबूर है. जब राजधानी का यह हाल है तो प्रदेश का क्या आलम होगा समझा जा सकता है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता आकाशदीप गिल संबंधित पुलिस थाना के जिम्मेदार अधिकारी और नगर निगम प्रशासन की भूमिका की जांच की मांग की हैं।