निजी व सार्वजनिक आयोजनों के लिए लेनी होगी पूर्व अनुमति

Posted On:- 2022-04-29



जगदलपुर (वीएनएस)। निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनैतिक व अन्य संगठनों व संस्थाओं की ओर से आयोजित किए जाने वाले धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से पूर्वानुमति लेना अनिवार्य कर दिय गया है तथा इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारियों को दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था रुट परिवर्तन, आम नागरिकों के आवागमन, बाजार व्यवस्था व सुरक्षा को देखते हुए की गई है।