राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर ने नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कार्य करने के इच्छुक कमर्चारियों से सहमति पत्र शीघ्र भिजवाने के लिए सभी विभागों को पत्र जारी किया है। जिले के सर्व विभाग व कार्यालय प्रमुख को अपने अधीनस्थ कार्यरत कमर्चारी जो प्रस्तावित नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कार्य करने के इच्छुक है, उनसे सहमति प्राप्त कर, सहमति पत्र कार्यालय कलेक्टर को शीघ्र भिजवाने कहा गया है।