कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 4 नए मामले, रायपुर से 3

Posted On:- 2022-04-29



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.09 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 564 सैंपलों की जांच में 4 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 1 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

आज रायपुर से 3 और बेमेतरा से 1 कोरोना संक्रमित पाए गए। शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में अब कुल 33 मामले सक्रिय हैं।

15 जिले बालोद, धमतरी, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं जिला कबीरधाम, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर में 1-01, राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार एवं बलरामपुर में 02-02, बिलासपुर में 03, दुर्ग में 04, रायपुर में 12 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।