कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले सीएम बघेल, सुप्रीम कोर्ट के सीजे का किया अभिवादन...

Posted On:- 2022-04-30



रायपुर (वीएनएस)। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कई राज्यों में मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी की। सम्मलेन के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान सीएम बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना का अभिवादन भी किया।