वीएनएस की खबर का असर : अवैध वसूली करने वाला आरक्षक लाइन अटैच...

Posted On:- 2022-04-30



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। भटगांव थाना में विजन न्यूज सर्विस की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। दरसल बुधवार, 27 अप्रैल को धोबनीडीह के ढ़ाबा संचालक राजीव बर्मन ने भटगांव थाना के एक आरक्षक पर डरा धमकाकर फोन-पे के माध्यम से अवैध वसूली करने का बड़ा आरोप लगाया था, और कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को आवेदन दिया था।

इस खबर को हमारे विजन न्यूज सर्विस ने बड़ी प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर दिखाए जाने के महज 24 घंटे बाद ही बलौदाबाजार एसपी दीपक कुमार झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी आरक्षक को लाईन अटैच कर दिया है। और मामले में आरोपी आरक्षक के प्रति विभागीय जांच के निर्देश जारी किए हैं। और जांच टीम मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी दीपक झा को सौपेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=7QPIXWYtf2w http://visionnewsservice.in/58841/