सिंधु एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंची

Posted On:- 2022-04-30



नई दिल्ली (वीएनएस)। मनीला में एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप  के महिला सिंगल्‍स में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्‍वार्टर फाइनल में सिंधु ने चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्‍त बिंग जियाओ को एक घंटा 16 मिनट में 21-9, 13-21, 21-19 से हराया। इस जीत के साथ पीवी सिंधु ने अपने लिये पदक पक्‍का कर लिया है। सिंधु आज जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्‍त खिलाड़ी अकाने यामागुची से सेमीफाइनल खेलेगी। शीर्ष वरीयता प्राप्‍त खिलाड़ी अकाने यामागुची छठी वरीयता प्राप्‍त थाईलैंड की पॉमपावी च्‍योंग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हैं।