बिलासपुर (वीएनएस)। संविदा विद्युत कर्मचारी अपनी मांगों और 23 अप्रैल को हुए लाठीचार्ज व आंदोलन समाप्त करने विभिन्न धाराओं में प्रतिनिधियों पर अपराध दर्ज किए गए हैं, जिसके विरोध और अपनी द्विसूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के 51वें दिन प्रदेश के 32 जिलों के 28 जिला मुख्यालयों का घेराव विद्युत संविदा कर्मी और परिजन व्यापक रूप से करेंगे। 50 दिनों से विद्युत संविदा कर्मी मुख्यमंत्री से 15 मिनट का समय मांग रहे हैं, ताकि अपने दयनीय स्थिति से उन्हें अवगत करा सकें। किन्तु अभी तक मुख्यमंत्री अपने ऊर्जा विभाग के विद्युत संविदा कर्मियों से मिलने के लिए समय नहीं निकाल पाए हैं।
हमारे संघ का विद्युत संविदा कर्मचारियों के हित में द्वि सूत्रीय मांग निम्न है : पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त विद्युत संविदा कर्मचारियों को लाइन परिचारक के रिक्त पदों पर नियमित किए जाएं। पॉवर कंपनी में सेवा कार्य के दौरान समस्त शहीद विद्युत संविदा कर्मचारियो के परिजनों के किसी एक सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति तथा तत्काल उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाए।