खरसिया (वीएनएस)। अंचल में पहली बार लगाई गई रागी फसल पककर तैयार हो गई है। वहीं शीघ्र ही कटाई भी की जाएगी। उप संचालक कृषि हरीश कुमार राठौर तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नृपराज डनसेना, कृषि विस्तार अधिकारी जन्मेजय पटेल, खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा एवं उत्साही कृषकों की उपस्थिति में ग्राम बोतल्दा में लगाई गई रागी फसल का निरीक्षण किया गया और किसानों को रागी फसल से होने वाले फायदों की जानकारी दी गई।