रायपुर (वीएनएस)। झीरम जांच को लेकर मंत्री डॉ. शिव डहरिया के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार किया है। धरमलाल कौशिक ने कहा, भाजपा के कोर्ट जाने से कांग्रेस में घबराहट क्यों है? जस्टिस प्रशांत मिश्रा आयोग के प्रतिवेदन से कांग्रेस इतनी क्यों घबराई हुई है? कौशिक ने राज्य सरकार पर आयोग के प्रतिवेदन का परीक्षण नहीं करवाए जाने का आरोप लगाया। कौशिक ने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर किस आधार पर जांच अधूरी है?