जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ वरिष्ठ उप संचालक एम. आर. सहारे को सेवानिवृत्त होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा की ओर से उन्हें आत्मीय विदाई दी गई। जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर के कमर्चारियों की ओर से उन्हें साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। सहारे गत सवा दो वर्षों से जांजगीर में पदस्थ रहे।
सहारे ने इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के कमर्चारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने कायर्काल में कमर्चारियों की ओर से शासकीय कार्यों के निष्पादन में उन्हें मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यालय के कमर्चारियों की ओर से सहारे के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर सहायक ग्रेड-3 देवेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ छायाचित्रकार गोपाल दुबे, वाहन चालक शिवशंकर चौहान, कंप्यूटर आपरेटर मनीष सूयर्वंशी, बिजमा राजपूत उपस्थित थीं।