स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम

Posted On:- 2022-04-30



अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव 1 मई 2022 को दोपहर 2 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3:15 बजे लुण्ड्रा जनपद के ग्राम धौरपुर पहुंचेंगे। वे वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात धौरपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 4 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेंगे। सिंहदेव अम्बिकापुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात दोपहर 4:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।