हनुमान चालीसा विवाद : राणा दंपत्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी...

Posted On:- 2022-04-30



मुंबई (वीएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ के ऐलान के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के जमानत पर आज मुंबई के सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई फिलहाल समाप्त हो गई है।

कोर्ट ने अपने आदेश में फैसले को 2 मई सोमवार के लिए सुरक्षित रखा है। यानि नवनीत राणा और रवि राणा को जमानत मिलेगी या नहीं इस पर फैसला 2 मई सोमवार को होने वाला है।