धमतरी (वीएनएस)। ग्राम पंचायत भवन भोयना के पास स्थित है कुआं में गिर जाने से दिव्यांग की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लड़ेर निवासी दिव्यांग घनश्याम निषाद 37 वर्ष पिता सुंदरलाल शनिवार सुबह पिकअप सब्जी गाड़ी में बैठ कर अपना दवाई लेने भोयना आया था। उतरने के बाद वह कुआं के पास बैठा हुआ था, जिसे देखकर ग्रामीणों ने वहां से हट जाने को भी कहा था। थोड़ी देर बाद कुएं में गिर चुका था। जिसे संजय नेताम, हाईवे पेट्रोलिंग और ग्रामीणों की मदद से निकालकर रक्तदान एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घनश्याम कुएं में कैसे गिरा स्पष्ट नहीं हो पाया है।