धमतरी (वीएनएस)। ग्राम बोडरा (पुरी) के संवेदनशील युवाओं की संस्था संगवारी युवा मंच द्वारा शासकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय बोडरा (पुरी) के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान राशि व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिसमे कक्षा आठवीं भावी पटेल व दीपिका धु्रव व कक्षा पांचवी डिम्पल धु्रव व शीतल धु्रव को सम्मनित कर उज्जवल भविष्य के लिए बधाई प्रेषित की गई। युवा मंच के अध्यक्ष सुनील नागवंशी के बताया कि संगवारी युवा मंच हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करती रही है। इसके साथ ही युवा मंच ने एक पहल चालू की है। जिसके तहत गांव के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। चुकी यही हमारे देश के भविष्य है तो हम सब का फर्ज है कि इनको प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाए। इस दौरान संयोजक खिलेन्द्र यादव, तुषार साहू, सचिव प्रवीण साहू , लीलेश सेन, तोषण निषाद प्रधानपाठक सुरेश कुमार दीपक, संतोषी नेताम, शिक्षक अनिल सोरी, मुरारी राम साहू, निशा चंद्राकार, लालाराम साहू, दुष्यंत कश्यप, रमेश सलाम व छात्र छात्राएं मौजूद रहें।