सरस्वती शिशु मंदिर मड़ाईभाठा में परीक्षा परिणाम घोषित

Posted On:- 2022-04-30



धमतरी (वीएनएस)। श्रीराम शिक्षण समिति मड़ाईभाठा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। डॉ घनश्याम साहू अध्यक्ष पालक समिति सरस्वती शिशु मंदिर, प्राचार्य जितेंद्र साहू, तोमन सिंह देशमुख सदस्य पालक समिति सरस्वती शिशु मंदिर ने भारत माता एवं मां सरस्वती की छायाचित्र पर पूजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि घनश्याम साहू ने कहा कि जीवन में हमें कभी सफलता प्राप्त होती है तो कभी असफलता मिलती है। यदि हम असफल होते हैं तो हमे निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और कठिन मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करनी चाहिए। असफल व पूरक छात्र निराश न हो बल्कि और कड़ी मेहनत करें।

कक्षा अरुण में लक्ष्य यादव व साकेत साहू, गुलसिता 100 प्रतिशत, उदय-उर्वशी साहू, यागन्या साहू 100 प्रतिशत, प्रथम में डाली साहू 98 प्रतिशत, द्वितीय विनीत राव 96.13 प्रतिशत, तृतीय एकलव्य 92.2, चतुर्थ हेमेन्द्र 95.3, ललक मालेकर 97.9, षष्ठम टिंवकल 92.62, सप्तम समीर यदु 94.8, अष्टम खुशहाली 96.47, नवम लुकेश देशमुख 98.17 प्रतिशत लेकर विद्यालय एवं अपने गांव का नाम रोशन किया। सभी भैया बहिनों का उज्जवल भविष्य कामना की। इस अवसर पर आचार्य गिरीश राव पवार, चंपादेवी, भगवती पवार, शारदा साहू, अमन राव, अंगेश सेन, रेणुका साहू, चंद्रकला साहू, तोरण निर्मलकर, देवश्री, खिलेश, वीणा साहू एवं बच्चे उपस्थित थे।