धमतरी (वीएनएस)। ज्ञान अमृत उ.मा.विद्यालय धमतरी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। जिसमें कक्षा 5वीं में प्रथम कु. चांदनी पटेल 94 प्रतिशत द्वितीय कु. सरस्वती सारथी, कु. तारिणी कुम्भकार 92.16 प्रतिशत तृतीय चि. रूद्र करोसिया 88.5 प्रतिशत कक्षा 6 वीं में प्रथम कु. चंचल पटेल 93.7 प्रतिशत, द्वितीय कु. नोमिता निर्मलकर 89.8 प्रतिशत, तृतीय कु. नैनसी ढीमर 89.4 प्रतिशत, कक्षा 7 वीं में प्रथम कु.काजल पटेल 93 प्रतिशत , द्वितीय कु. अक्षरा यादव 88.2 प्रतिशत, तृतीय अनुशा यादव 85.6 प्रतिशत, कक्षा 8वीं में प्रथम कु. प्राची देवांगन 95.2 प्रतिशत, द्वितीय केतन तारक 88 प्रतिशत, तृतीय कु. मंजूला सोलंके 85 प्रतिशत। कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम 57.14 प्रतिशत एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम 68 प्रतिशत रहा। जिसमें कक्षा 9वीं में प्रथम कु.भुनेश्वरी सोरी 90.3 प्रतिशत, द्वितीय कुशाल साहू 85 प्रतिशत, तृतीय चित्राशं कृदत्त 83.5 प्रतिशत, एवं कक्षा 11 वीं में प्रथम कु.रश्मी निर्मलकर 96.4 प्रतिशत, द्वितीय कु.तेजस्वनी चक्रधारी 93 प्रतिशत, ऋषभ सेन 90.2 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र किसी कारण वश असफल हो गए है उन्हे निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं। आने वाले समय में और अधिक परिश्रम करके सफलता अर्जित की जा सकती हैं। समस्त शिक्षक स्टॉफ द्वारा सभी सफल छात्रो को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य जगदीश सोनी, अफजल रिजवी, डिसेन्ट देवांगन, राजेश सेन, राजेन्द्र साहू, अभिलाषा चौहान, कोशलेश्वरी दुबे, नेहा पदमवार,कु. श्रद्धा मेश्राम, कु. सीमा रजक, कु. सीमा सोनी, कु. निशी देव, कु. ओमलता साहू, उपस्थित थे।