देहदान कर परघनिया दंपत्ति ने पेश की मानवता की मिसाल

Posted On:- 2022-04-30



भिलाई (वीएनएस)। मानवता की भलाई के लिए मरणोपरांत देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में परघनिया दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है। सेवानिवृत कृषि विस्तार अधिकारी महेंद्र कुमार परघनिया और उनकी पत्नी श्रीमती चन्द्रकला परघनिया ने देहदान की एकसाथ 2 वसीयतें जारी की। देहदान के लिए उनके परिजन अजय बंछोर ने प्रनाम के पवन केसवानी से संपर्क किए जाने पर दलीप परिसर, कैलाश नगर स्थित उनके निवास में अनेक प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में देहदान की औपचारिकता संपन्न करवाई गई। ग्राम देवादा,बेरला निवासी बंछोर दंपत्ति ने देहदान के लिए एक दुसरे की वसीयतों में हस्ताक्षर कर भावनात्मक समर्थन प्रकट किया। इस दौरान प्रनाम संस्था के पवन केसवानी, अजय बंछोर के अलावा प्रकाश गद्रे, श्रीमती वसुधरा गद्रे, प्रीतम बंछोर, राजेंद्र सावरकर, चैतन्य रत्नानी एवं गौरव केसवानी शामिल थे।