दिव्यांजन कौशल विकास पुनर्वास व सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र के भवन का शिलान्यास 2 को

Posted On:- 2022-04-30



राजनांदगांव (वीएनएस)। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ. वीरेन्द्र कुमार की ओर से 2 मई को सुबह 11 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ठाकुरटोला में दिव्यांजन कौशल विकास पुनर्वास व सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र के भवन का शिलान्यास किया जाएगा।

इस अवसर पर सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार प्रतिमा भौमिक, महिला व बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अनिला भेड़िया, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार अंजलि भावड़ा, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित रहेंगे।