रायगढ़ (वीएनएस)। इस भीषण गर्मी में पार्क एवेन्यू महिला समिति रोजाना राहगीरों को ठंडा पेयजल, आम पना, रूहअफजा पिला रही है साथ ही प्रतिदिन नास्ता के तौर पर अलग अलग खाद्य पदार्थ का वितरण कर रही है।
पार्क एवेन्यू महिला समिति द्वारा शुरू किये 15 दिवसीय इस शिविर के पांचवें दिन समिति के सदस्य सरोज, सीमा, वर्मा, प्रेमा, संगीता बंसल, कांता अग्रवाल, आर्ची गर्ग आनंद नहाडिया, बुलबुल बंसल, प्रकाश बंसल, पारुल अग्रवाल आदि ने लोगों को ठंडा पेयजल, आम पना, रूहअफजा की वितरण किया। वहीं पांचवें दिन शिविर में आम पाना एवं फ्राई किया हुआ चना, मूंग संगीता बंसल की ओर से दिया गया एवं प्रकाश बंसल, बुलबुल बंसल की बेटी पीहू बंसल के जन्मदिन के उपलक्ष में बंसल फैमिली ने रूह अफजा और केले का वितरण किया। पूरे शिविर में मास्क लगाकर कोविड-19 का पालन भी किया गया।