कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 5 नए मामले, रायपुर से 1

Posted On:- 2022-04-30



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल को प्रदेश में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 3 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार से 1-1 तथा दुर्ग में 2 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं शेष 24 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में अब कुल 35 मामले सक्रिय हैं।