विधायक ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उठाया बोरे-बासी का लुत्फ

Posted On:- 2022-05-01



गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (वीएनएस)। मजदूर दिवस पर आज मुख्यमंत्री बघेल की अपील पर रेस्ट हाउस मरवाही में श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बोरे बसी का लुत्फ उठाया। मजदूर दिवस पर मनोज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह, विधायक प्रतिनिधि नारायण शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, उपाध्यक्ष अजय कुमार राय, बेचू अहिरेश, वीरेंद्र बघेल, हरीश राय, नारायण श्रीवास, नितिन राय, अनुविभागीय अधिकारी डी एस उइके ने बोरे बासी खाई।