राष्ट्रीय मिति वैशाख 11, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 18, रमजान 29, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 26 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 11 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
आयुष्मान योग अपराह्न 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, किंस्तुघ्न करण अपराह्न 02 बजकर 42 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 44 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार : वैशाख शुक्ल पक्ष प्रारंभ, श्रम (मजदूर दिवस)
सूर्योदय : सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 56 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल शाम 4 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 43 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक। चौघड़िया काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। उद्वेग चौघड़िया सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक।
आज के उपायः गाय को गुड़ खिलाएं, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें