तीन साल की बच्ची से तीस साल का युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार...

Posted On:- 2022-05-01



भिलाई (वीएनएस)। नगर में शनिवार की दोपहर फिर एक शर्मसार करने वाली घटना हुई। दोपहर के समय अकेले खेल रही तीन साल की बच्ची को एक तीस साल का युवक उसे बहला फुसला कर सुनसान जगह लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजनों ने तत्काल वैशाली नगर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्ताकर कर लिया और पीडि़त बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनमोहन कुमार (30 साल) कैंप 1 आंध्रा स्कूल के पास रहता है। शनिवार दोपहर कालोनी में ही बच्ची अकेले खेल रही थी। आरोपी ने मौका देखकर उसे अपने पास बुलाया और उसे सुनसान जगह ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब घटना की जानकारी परिजनों का हुई तो उन्होंने बच्ची को उपचार के लिए भेजा और जानकारी वैशाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को आंध्रा स्कूल के पास से ही गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बच्ची को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है।