मनरेगा श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाकर मनाया गया श्रमिक दिवस

Posted On:- 2022-05-01



लोहरा (वीएनएस)। ग्राम पंचायत कल्याणपुर जनपद पंचायत स लोहारा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर मनाया गया। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा कांग्रेसजनों ने मनरेगा श्रमिकों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत स लोहारा के अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शरद बांगली जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नेतराम जंघेल, इंटक जिलाध्यक्ष साबिर कुरैशी, ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सतारूददीन सरपंच जमालुत्दीन, वामन साहू, पुरुषोत्तम साहू अशोक श्रीवास, ग्रामवासी, पंच एवं सैंकड़ों मजदूर उपस्थित थे।